Top News

पति की अनुपस्थिति में घर में घुसकर महिला से मारपीट, पांच पर केस

पति की अनुपस्थिति में घर में घुसकर महिला से मारपीट, पांच पर केस

वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत अंतर्गत नयापुरा मोहल्ला में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज प्राथमिकी में नयापुरा मोहल्ला निवासी सोनी ने बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। आरोप है कि 14 दिसंबर को गांव के ही अरुण, अर्जुन, करण, रामअवध और उर्मिला उसके घर पहुंचे और बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना कर रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post