Top News

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर के 17 बच्चों को मिली नई रोशनी

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर के 17 बच्चों को मिली नई रोशनी

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के सुरहुरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के शांत आंगन में शुक्रवार के दिन मानो रौशनी ने अपने कदम खुद बढ़ा दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना के नेत्र परीक्षक अधिकारी शमीम अहमद अंसारी व राघवेंद्र कुमार के द्वारा शिविर लगाकर 290 बच्चों की आंखों का परीक्षण किया गया था। जिसमें से 17 बच्चों की आंखों में दोष निवारण हेतु चश्मा प्रदान किया गया।

चश्मा मिलते ही बच्चों के चेहरों पर जो खुशी चमकी, वह किसी दीपक की लौ से कम नहीं थी। जैसे अक्षर फिर से नाचने लगे, किताबें मुस्कुराने लगीं, और पढ़ाई का रास्ता अचानक साफ़ हो गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए बेहद उपयोगी हैं, क्योंकि यहां बेहद सामान्य घरों के बच्चे पढ़ते हैं जिनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने नेत्र परीक्षक दल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम सहाय यादव, रामा राम, लीलावती मौर्या, आशा देवी, सरोज यादव सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post