उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव के 11 बच्चों को प्रदान किया गया चश्मा
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के मालव उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना के नेत्र परीक्षक अधिकारी शमीम अहमद अंसारी व प्रधानाध्यपक ओमप्रकाश सिंह के द्वारा 11 बच्चों की आंखों में दोष निवारण हेतु चश्मा प्रदान किया गया। चश्मा पाकर बच्चों को पढ़ने लिखने में सहूलियत होगी जिसके कारण वह प्रसन्न नजर आए।
प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया था। जिनमें से इन बच्चों में नेत्र दृष्टि दोष पाया गया। उक्त परीक्षण के आधार पर आज सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना से आए नेत्र परीक्षक अधिकारी शमीम अहमद अंसारी ने चश्मा प्रदान किया। उन्होंने इसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि यह पहल परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए बेहद उपयोगी हैं, क्योंकि यहां बेहद सामान्य घरों के बच्चे पढ़ते हैं जिनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता। इस अवसर पर सभी शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment