Top News

विभागीय सूचनाओं से अद्यतन रहें शिक्षक : बीईओ ओ.पी. तिवारी

विभागीय सूचनाओं से अद्यतन रहें शिक्षक : बीईओ ओ.पी. तिवारी

करहां (मऊ) : बेसिक शिक्षा विभाग की मंशा व निर्देशों के अनुपालन के क्रम में शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में मंगलवार अपराह्न मालव संकुल क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने की। उन्होंने शिक्षकों को विभागीय सूचनाओं व अपनी शैक्षिक जानकारियों के प्रति निरंतर अद्यतन रहने के प्रति सचेत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने बैंड-बाजे व पुष्पवर्षा कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सरस्वती वंदना व स्वागत गान नृत्य से मन मोह लिया। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने विद्यालय के भौतिक परिवेश की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह के कार्यों की प्रशंसा की। उपस्थित शिक्षकों से तालियां बजवाकर उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने सभी शिक्षकों को विभागीय सूचनाओं और शैक्षिक जानकारियों से निरंतर अपडेट रहने, बैठकों में डायरी व पेन अनिवार्य रुप से साथ रखने तथा आवश्यक बिंदुओं को नोट करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह डीएलएड प्रशिक्षण के अंतर्गत कक्षा एक व दो का निपुण आकलन प्रस्तावित है, जिसके लिए सभी शिक्षक समय रहते पूरी तैयारी कर लें।

बैठक में एआरपी पवन गुप्ता ने बिंदुवार विभागीय अपेक्षाओं की जानकारी दी और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर जोर दिया। स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन धनंजय कुमार सिंह ने तो संचालन फहद अहमद ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, अमर सिंह, राम विजय राम, महेश कुमार, आशीष पांडेय, संतोष पांडेय, अर्चना सिंह, तारा देवी, बबिता सिंह, मीरा गौतम, विवेक रंजन, धर्मेंद्र कुमार, नीतीश यादव, रामकिशोर राम, उमेश भारती, स्वतंत्र कुमार सिंह, विजेंद्र प्रसाद, छोटू प्रसाद गुप्ता, सुलमती चौहान सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post