Top News

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अखंड प्रताप ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अखंड प्रताप ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में मंगलवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अखंड प्रताप ने तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी सफलता पर शिक्षकों व उपस्थित अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिक मूल्य और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करती है तथा अन्य छात्रों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सतीश कुमार मौर्य, राम सहाय यादव, आशा देवी, लीलावती मौर्या, सरोज यादव सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे और सफल छात्रों को बधाई दी।



Post a Comment

Previous Post Next Post