मालव प्राथमिक विद्यालय की प्रार्थना सभा में दैनिक जागरण का किया जा रहा वाचन
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना में शासन-प्रशासन व बेसिक शिक्षा विभाग की मंशा के अनुरुप विद्यालयों में बच्चों को समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाने की पहल शुरु की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को मालव प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को दैनिक जागरण समाचार पत्र का वाचन व श्रवण कराया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्मार्ट फोन के दुष्प्रभाव से बचाना तथा उनमें सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ शब्द भंडार, पढ़ने और लिखने की क्षमता का विकास करना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दैनिक जागरण की दो प्रतियों से शुरुआत की गई है जो लगातार जारी है। इसे छात्रों की रुचि व आवश्यकता के अनुसार भविष्य में बढ़ाया जाएगा।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि समाचार पत्र वाचन से बच्चों में समसामयिक घटनाओं के प्रति जागरुकता बढ़ रही है और उनमें अध्ययन की रुचि विकसित होगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Post a Comment