सहकारी भूमि विकास बैंक के चुनाव में अजय सिंह कक्कू ने किया नामांकन
करहां (मऊ) उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। नामांकन को लेकर सुबह से ही ब्लाक परिसर में सहकारिता से जुड़े लोगों की चहल-पहल बनी रही। इस अवसर पर अजय सिंह कक्कू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसे निर्विरोध स्वीकार कर लिया गया। नामांकन पत्र तहसीलदार अनीस सिंह द्वारा ग्रहण किया गया। निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में सभी औपचारिकताएं नियमानुसार पूरी की गईं।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान समर्थकों व सहयोगियों में उत्साह देखने को मिला। सहकारिता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अजय सिंह कक्कू के निर्विरोध नामांकन को सहकारी संस्थाओं के लिए सकारात्मक संकेत बताया। सभी ने निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण आयोजन की सराहना की। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार परिणाम की औपचारिक घोषणा 22 जनवरी 2026 को की जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता छोटू प्रसाद, त्रिभुवन राम, योगेंद्र सिंह, रवि प्रकाश सिंह, राजू सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment