Top News

खूंखार कुत्तों का बंदरों, बकरियों एवं विद्यार्थियों पर हमला

खूंखार कुत्तों का बंदरों, बकरियों एवं विद्यार्थियों पर हमला

करहां (मऊ) : करहां बाजार के रसूलपुर, गद्दोपुर, आतागंज, बीच महाल आदि मुहल्लेवासी सैकड़ों बंदरों के उपद्रव से तो पहले से ही थे, अब वर्तमान समय में कुछ आंवरा व खूंखार कुत्तों के आतंक से भी परेशान हैं। हाल ही में इन कुत्तों ने हमला करके कई बंदरों, बकरियों को काट लिया। आने-जाने वाले विद्यार्थियों व महिलाओं पर हमला बोल दे रहे हैं। मोटरसाइकिल व कार सवारों को दौड़ा ले रहे हैं। क्षेत्रवासियों व बाजारवासियों ने संबंधित विभाग से इनपर अंकुश लगाने एवं समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

रसूलपुर मोहल्ला निवासी श्यामबिहारी जायसवाल, सोहराब अहमद, दिवाकर तिवारी, अंजनी तोमर, सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार व रविवार को चार बंदरों को काटकर घायल कर दिया। सोमवार को रसुलपुर के चर रही एक बकरी को काटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसको करहां प्रधान प्रतिनिधि ने दफन करवाया। मंगलवार को स्कूल जा रही कुछ छात्राओं को दौड़ा लिया। आसपास के लोंगो द्वारा लाठी-डंडा लेकर दौड़ने पर कुत्ते भागे। लोंगो ने बताया कि सड़क किनारे बैठे ये आंवरा कुत्ते कब किसपर हमला बोल देंगे ये भरोसा नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post