एसआईआर अभियान के तहत शक्ति केंद्रों पर प्रवास, मतदाता सत्यापन तेज
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण के लिए चल रहे विशेष गहन निरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति केंद्रों पर प्रवास अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विधानसभा संयोजक छोटू प्रसाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान शक्ति केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना एवं वलीदपुर ख़ालिसा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों पर पहुंचकर पदाधिकारियों ने मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर पात्र मतदाताओं से आवश्यक प्रपत्र भरवाकर दर्जनों फार्म जमा कराए गए।
पदाधिकारियों ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन रखने के लिए अभियान को और गति देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त बने। प्रवास कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, मंडल महामंत्री राहुल सिंह के साथ ही प्रमोद राय, मुन्ना वर्मा और सोनू गुप्ता की सक्रिय सहभागिता रही।


Post a Comment