Top News

यूथ मेले में युवाओं ने दिखाया प्रतिभा का उत्सव

यूथ मेले में युवाओं ने दिखाया प्रतिभा का उत्सव

पत्रकारों व 272 प्रतिभाशाली युवक-युवतियों को किया गया सम्मानित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के भातकोल स्थित बासमती देवी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को युवा महोत्सव एवं यूथ मेले का आयोजन किया गया। सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान भाटपारा सोफीगंज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संस्था से जुड़े 272 प्रतिभाशाली युवक-युवतियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं गणमान्य अतिथियों व पत्रकारों को भी अंगवस्त्र, माल्यार्पण, स्मृतिचिह्न, डायरी व कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।

यूपी यूथ प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित मेले का शुभारंभ सभाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, मुख्य अतिथि शिक्षक व समाजसेवी अमान अहमद तथा विशिष्ट अतिथि पूनम सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में स्वागत गीत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह व बुजुर्गों की दशा पर नाट्य प्रस्तुतियां, संविधान पर भाषण, एकल व समूह नृत्य तथा पेंटिंग प्रदर्शनी प्रस्तुत की गईं।

संस्था के सचिव सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है। मुख्य अतिथि अमान अहमद ने युवाओं से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मंच संचालन कुंवर अजीत प्रताप सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एस. के. पांडेय ने दिया। इस अवसर पर पूनम सिंह, अमरेश यादव, विवेक पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह, गायक अजय पांडेय, रामप्रवेश, वीरेंद्र पांडेय, भूपेंद्र कुमार, कमलकांति, शिवम पांडेय, पंकज पांडेय, राकेश कुमार, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित रहीं।




Post a Comment

Previous Post Next Post