करहां (मऊ) : स्थानीय करहां बाजार स्थित शिव मंदिर में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पर्व से पूर्व मंदिर का व्यापक स्तर पर रंग-रोगन व सुंदरीकरण कराया जा रहा है, जिससे मंदिर का स्वरुप निखर उठा है।
करहां गांव की बहू एवं देहरादून में एसडीएम पद पर तैनात शालिनी मौर्या द्वारा इस पुनीत कार्य की पहल की है। उन्होंने भगवान शिव के प्रति आस्था प्रकट करते हुए मंदिर के सुंदरीकरण में सहयोग प्रदान किया है। तैयारियों की निगरानी उनके देवर राहुल मौर्य स्वयं मंदिर परिसर में मौजूद रहकर कर रहे हैं।
इस सेवा कार्य में व्यापार मंडक के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, लक्ष्मी पूजन समिति के अध्यक्ष अजीत चौरसिया, शंकर साहनी, अरविंद वर्मा जगधारी राम सक्रिय रुप से सहयोग कर रहे हैं। पीयूष मौर्य के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर सुसज्जित शिव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।



Post a Comment