Top News

साइबर धोखाधड़ी से पीड़ित के खाते में पुलिस ने लौटाए दो लाख रुपये

साइबर धोखाधड़ी से पीड़ित के खाते में पुलिस ने लौटाए दो लाख रुपये

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए एक व्यक्ति का दो लाख रुपये सुरक्षित वापस कराए हैं। इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।

देवसीपुर निवासी मृत्युंजय सिंह ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से दो लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। शिकायत मिलते ही थाना स्थानीय की साइबर टीम ने मामले की जांच शुरु की।

जांच के दौरान कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल शालिनी मौर्य एवं महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह ने संबंधित बैंक व साइबर पोर्टल के सहयोग से धोखाधड़ी की गई। पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध की सूचना तत्काल दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post