Top News

करहां बाजार में भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

करहां बाजार में भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

करहां (मऊ) : स्थानीय करहां बाजार में मंगलवार शाम भीषण जाम लग गया। आए दिन लगने वाले भीषण जाम से व्यापारी और स्थानीय निवासी परेशान हैं। जाम की समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं राहगीरों और मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार जाम का मुख्य कारण बाजार क्षेत्र में पटरी और पार्किंग की समुचित व्यवस्था का अभाव, बेतरतीब खड़े आटो व बस, जहानागंज मोड़ का सकरा रास्ता, ठेले-रेहड़ी और सड़क किनारे लगी पटरी दुकानों के सामने ग्राहकों द्वारा वाहन खड़ा कर खरीदारी करना है। इन कारणों से थोड़ी-सी भी भीड़ होते ही घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। वैवाहिक लग्न में यह स्थिति और विकराल होने की संभावना है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, चिकित्सक डाक्टर अनुराग सिंह, समाजसेवी विक्की वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि श्यामबिहारी जायसवाल, व्यापारी सद्दाम हाशमी, आफताब आलम गुड्डू, आशीष प्रताप सिंह, राहुल मद्धेशिया, भूपेंद्र पांडेय सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इन लोंगों का कहना है कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में समस्या और विकराल रुप ले सकती है। लोगों ने मांग की है कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर पार्किंग और अतिक्रमण पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post