Top News

हिंदू सम्मेलन में एकता, शिक्षा और संस्कार पर दिया गया बल

हिंदू सम्मेलन में एकता, शिक्षा और संस्कार पर दिया गया बल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सुल्तानीपुर बाजार में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं एमएलसी यशवंत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में एकता, शिक्षा और संस्कार के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान सत्यनारायण यादव ने की। उन्होंने सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू या सनातन किसी एक समुदाय विशेष का नाम नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है। यह अनुशासन, नियम और संस्कारों का समन्वय है। उन्होंने कहा कि भारत में सिख, जैन, बौद्ध सहित विभिन्न पंथ इसी जीवन दर्शन से जुड़े हुए हैं। ऐसे में समाज को इस श्रेष्ठ जीवन पद्धति का अनुसरण करते हुए माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।

सम्मेलन का संयोजन एवं संचालन समाजसेवी अजय गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अवधेश सिंह ने दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उदयशंकर चौरसिया, यशवंत उपाध्याय, जमालुद्दीन अहमद, कथावाचक जगदीश सिंह, रमाकांत यादव, वेदप्रकाश राय तथा गायक हरिकेश यादव पगला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post