Top News

नौनिहालों की नींव मजबूत करने को सजी हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यशाला

नौनिहालों की नींव मजबूत करने को सजी हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यशाला

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। शिक्षा की पहली सीढ़ी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां और बच्चे शामिल हुए।

मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा जीवन की आधारशिला है, जिसकी मजबूती पर भविष्य की इमारत खड़ी होती है। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि नौनिहालों को विद्यालय से जोड़ने में उनकी भूमिका निर्णायक है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग देकर प्रोत्साहित किया गया, वहीं छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post