करहां परिक्षेत्र की एक दर्जन ग्रामीण सड़कें खस्ताहाल, मरम्मत की उठी मांग
•किसान, व्यापारी, बुजुर्ग, महिलायें, मरीज व विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
•कुछ सड़कों की मानक विहीन मरम्मत के कारण कुछ माह में ही हो गई क्षत्रिग्रस्त
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना एवं रानीपुर ब्लाक से लगे करहां परिक्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण इलाकों की लगभग एक दर्जन सड़के खस्ताहाल स्थिति में हैं। जिससे आवागमन बेहद प्रभावित हो रहा है। यहां आएदिन किसान, व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे व विद्यार्थी गिर कर चोटिल हो रहे हैं एवं उनके कपड़े खराब हो जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि उक्त सड़कों की मरम्मत जनहित में बेहद आवश्यक है।
करहां-पलिया मार्ग, जहानगंज मार्ग से तिलसवां राजपूत बस्ती का मार्ग, शमशाबाद-दतौली होते हुए मंडूसरा-मठिया जाने वाला मार्ग, शमशाबाद से भांटीकला अंडरपास मार्ग, टड़वा सौसरवां होते हुए घरोहिया मार्ग, सद्धोपुर बड़ी देवरिया मार्ग, गद्दोपुर-घुटमा करहां मार्ग, दरौरा नई बाज़ार मार्ग, सुरहुरपुर-नोनियापुर मार्ग, सैदपुर-घरोहिया मार्ग, चिरैयाकोट-करहां मार्ग से नेवादा जाने वाला मार्ग, भांटीकला-बरडीहा मार्ग, गद्दोपुर-माहपुर मार्ग आदि बेहद जर्जर हो चुके हैं। यहां बरसात के समय में जल जमाव व कीचड़ हो जाता है जबकि सूखे मौसम में धूल-मिट्टी-गिट्टी एवं गड्ढों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा जमुई करहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क से दूरी मात्र 100 से 200 मीटर है, लेकिन इतनी दूर भी बरसात में जाना मुश्किल है। वाहन और एम्बुलेंस को कीचड़ में होकर मुख्य भवन या आवासीय भवन तक जाना पड़ेगा। अन्य मौसम में यहां रास्ते तक सरपत के झुंड उग आते हैं। क्षेत्रवासी नागेंद्र सिंह, रवि सरोज, रामजीत यादव, देवंती देवी, धीरेंद्र खरवार, अभिषेक यादव, चंद्रशेखर भारती, अविनाश सिंह, चंद्रकांत तिवारी, संतोष सिंह मिंटू, बालगोविंद यादव, वीरेंद्र राजभर आदि ने उक्त सड़कों की शीघ्रातिशीघ्र मरम्मत की मांग की है।
•हमारे गांव शमशाबाद में आरएएफ महिला पीजी कालेज से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के भांटीकला अंडरपास तक की सड़क 4 वर्षो से खराब है।
•घुटमा गेट से गांव तक रास्ता क्षतिग्रस्त है। इसके साथ ही इससे होकर करहां ईदगाह तक के रास्ते का नवनिर्माण भी जनहित में बेहद जरुरी है।
•करहां क्षेत्र की अनेक सड़के जर्जर हैं। इसके कारण क्षेत्र के किसान, व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग, छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
•करहां से कोठिया तक का पलिया मार्ग बनने के कुछ महीने बाद ही पुनः टूट गया। शमशाबाद चट्टी पर हालत बेहद खस्ताहाल है। थोड़ी भी बारिश होने पर जलजमाव व कीचड़ हो जाता है।
•शमशाबाद चट्टी से दतौली होते हुए मंडूसरा व मठिया तक जाने वाला रोड कई सालों से बेहद जर्जर है। आएदिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इन सड़कों से गुजरने वाले दर्जन भर गांवों के लोग इसके मरम्मत की मांग करते हैं।












Post a Comment