बीएसआरके पब्लिक स्कूल की वार्षिक प्रदर्शनी इंटेलेक्टा-2026 में छात्रों ने दिखाया हुनर
करहां (मऊ) : बीएसआरके पब्लिक स्कूल रामनगर ख़ालिसा में शनिवार को वार्षिक शैक्षणिक प्रदर्शनी 'इंटेलेक्टा-2026’ का सफल आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की शानदार झलक देखने को मिली। आगत गणमान्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का रुचिपूर्वक अवलोकन किया एवं छात्र-छात्राओं से उसके संबंध में जानकारियां प्राप्त की।
बता दें कि प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान और विभिन्न भाषाओं से जुड़े 45 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए, जिन्हें अभिभावकों और आगंतुकों ने खूब सराहा एवं उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में कक्षा 9 के छात्रों द्वारा तैयार सेंसर आधारित रोबोट कार, कक्षा 3 के छात्रों का हाइड्रोलिक मशीन माडल तथा कक्षा 4 के विद्यार्थियों का भारत के राज्यों और उनकी राजधानियों पर आधारित प्रोजेक्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं कक्षा 6 के छात्रों ने चंद्रयान-3, आटोमेटिक वाटर डिस्पेंसर, एयर पाल्यूशन और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों पर प्रभावशाली माडल प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एफएसओ मऊ सुनील यादव रहे। उन्होंने छात्रों की मेहनत और नवाचार की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बीएसआरके ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्ट के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सैयद शबीब रज़वी म ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डायरेक्टर ए.टी. महाराणा, एडमिन हेड आर.बी. यादव, यूपी बोर्ड के प्रधानाचार्य रजनीश राय का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर अनिल सिंह, हरप्रीत चौहान, अनिल पांडेय, दीपक साहनी, राहुल सिंह, राहत बानो, आर.डी. गौतम, फिजा खातून, ज्योति विश्वकर्मा, उमेश चंद, अनीता यादव सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




Post a Comment