करहां परिक्षेत्र की बालिकाओं ने विविध खेलों व शिक्षा में बनाई पहचान
करहां की कूडो खिलाड़ी आराध्या मौर्या..
करहां गांव की होनहार बिटिया आराध्या मौर्या पुत्री चंद्रजीत मौर्य ने राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मऊ जनपद का मान बढ़ाया। उनकी इस सफलता को बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। वह आज भी आजमगढ़ में पठन-पाठन व प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न स्थानों पर कूडो प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग कर रही हैं।
देवसीपुर की बास्केटबाल खिलाड़ी उन्नति सिंह..
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख रानू सिंह की बिटिया व देवसीपुर गांव निवासिनी उन्नति सिंह का चयन एसजीएफआई अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम में हुआ। उन्होंने उपकप्तान के रुप मे अपनी राजस्थान की टीम को बाड़मेर में हुई नेशनल चैंपियनशिप की विजेता बनने में प्रमुख योगदान दिया। बास्केटबाल की राष्ट्रीय विजेता टीम का हिस्सा बनने पर गांव-क्षेत्र, जिला व प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
करमी की कबड्डी खिलाड़ी अंशिका सिंह..
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के करमी गांव निवासिनी अंशिका सिंह का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन से गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनसे गांव-क्षेत्र व जिले को राष्ट्रीय पदक की उम्मीद हैं। वे राष्ट्रीय इंटर कालेज चिरैयाकोट की छात्रा हैं।
जब दपेहड़ी निवासी किसान की बिटिया अंजली बनी यूनिवर्सिटी टापर
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक व रानीपुर थानांतर्गत बड़ी दपेहड़ी गांव स्थित साधारण से किसान की बेटी अंजली सिंह ने सफलता का परचम लहराते हुए पिछले सत्र अंतर्गत बीएससी बायोटेक में स्वर्ण पदक प्राप्त कर वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय टाप किया।
अंजली के पिता कन्हैया सिंह जहां किसान हैं वहीं माता इंद्रा सिंह गृहणी हैं। दादा सुदामा सिंह सेवानिवृत्त होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। करहां क्षेत्र के दपेहड़ी पोस्ट नगपुर निवासी अंजली सिंह अपनी प्रतिभा का परचम पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीएससी बायोटेक में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर कैंपस से बीएससी बायोटेक सत्र 2024–25 में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।







Post a Comment