Top News

साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 49 हजार रुपये

साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 49 हजार रुपये

करहां (मऊ) : साइबर ठगी के शिकार एक युवक को पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 49 हजार रुपये वापस करा दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्यामपुर निवासी अविनाश यादव ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे एपीके फाइल भेजकर उसके खाते से 49 हजार रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक के आदेश व उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना की साइबर टीम ने जांच शुरू की।

कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल शालिनी मौर्य और प्रिया सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी धनराशि 49 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने राहत महसूस करते हुए आभार जताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post