Top News

रोज़ा इफ्तार में मांगी गई विश्व शांति की दुआ

रोज़ा इफ्तार में मांगी गई विश्व शांति की दुआ

करहां (मऊ) : स्थानीय करहां गांव के प्रख्यात मौलाना डाक्टर इफ्तेखार अहमद के अहाते में शुक्रवार सायंकाल एक भव्य रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने रोजा खोल कर विश्व शांति एवं अमन चैन के लिए दुआएं मांगी।

समाजसेवी डाक्टर आफताब आलम गुड्डू की तरफ से आयोजित इस इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के संभ्रांत जनप्रतिनिधियों एवं धर्म गुरुओं ने शामिल होकर ईश्वर से प्रार्थना की। डाक्टर आफताब आलम ने कहा कि ये रोजा इफ्तार पार्टी कार्यक्रम मैं हर साल आयोजित कराता हूं। रोजेदारों को इफ्तार कराने से जहां सवाब मिलता है, वहीं मेरे मन को बहुत शांति मिलती है। इस अवसर पर शहजादे खां, जमशेद अंसारी, मोनू खां, रिजवान सलमानी, अंसार अहमद, तौकीर खां, अमजद हाशमी, शाहिद अंसारी आदि सैकड़ों रोजेदार उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post