Top News

गुरादरी के होली मिलन समारोह में 55 लोंगो को महाराणा प्रताप सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

गुरादरी के होली मिलन समारोह में 55 लोंगो को महाराणा प्रताप सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के सुप्रसिद्ध मठ गुरादरी धाम पर सनातन धर्मियों का होली मिलन समारोह 08 मार्च दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है। इस आयोजन में विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 55 लोंगो को महाराणा प्रताप सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह व संजय सिंह ने प्रदान की।

बताया गया कि उक्त समारोह में वह सब कुछ होगा जो हमारे पुरातन गवई संस्कृति में होता चला आ रहा है। होली-फाग, चैता की गीत गवनई, पकवान सहित इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह होंगे।

होली के ठीक चौथे दिन रविवार के अवकाश के दिन करहां परिक्षेत्र के सुप्रसिद्ध मठ गुरादरी धाम पर इसका आयोजन किया गया है। लोग 42 गांवों के सबसे पवित्र स्थल पर आकर पाताल गंगा सरोवर व बाबा घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन कर होली मिलन समारोह का आनंद लेंगे। बताया कि इस भव्य होली मिलन समारोह की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post