Top News

जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 6.50 लाख ठगने का आरोप, केस दर्ज

जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 6.50 लाख ठगने का आरोप, केस दर्ज

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के सोनिसा में जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 6.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के खैराबाद निवासी जीवधन राम ने मंगलवार को रानीपुर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई करते हुए अपना पैसा दिलाने की मांग की है।

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सोनिसा गांव निवासी राजेश कुमार ने वर्ष 2011 में एक बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर उनसे दो किस्तों में कुल 6.50 लाख रुपये ले लिए, लेकिन आज तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित का कहना है कि पैसे मांगने पर आरोपित टालमटोल करता रहा और एक बार दो लाख रुपये का चेक भी दिया, जो खाते में पैसा न होने के कारण बाउंस हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अब पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post