Top News

फाग-चैता के गायन संग शांतिपूर्वक मनी होली

फाग-चैता के गायन संग शांतिपूर्वक मनी होली

करहां (मऊ): क्षेत्र के गांवों और बाजारों में बुधवार को फाग व चैता के पारंपरिक गायन, रंग-गुलाल और पकवानों की खुशबू के बीच होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया।

करहां, अरैला, नगपुर, राजापुर, बरसवां, देवरिया, राजर्षि नगर और याकूबपुर सहित विभिन्न गांवों में होली-फाग व चैता की चौपाल सजी, जहां देर तक पारंपरिक गायन होता रहा। वहीं बाजारों में युवाओं की टोली कपड़ा फाड़ होली की मस्ती में सराबोर दिखी।

दोपहर तक लोग रंगों में रंगे नजर आए, जबकि शाम होते-होते लोग नए-नवेले कपड़ों में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का टीका लगाकर, पांव छूकर आशीर्वाद लेते, गले मिलते, हाथ मिलाते और होली की शुभकामनाएं देते रहे। घर-घर गुझिया, सेवड़ा, खस्ता, छोला, खीर, पूवा और पूड़ी जैसे पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया गया।




Post a Comment

Previous Post Next Post