करहां में आज 8 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
करहां (मऊ) : 33/11 केवी जमुई-करहां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करहां टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। कृषि आधारित विद्युत खंभों पर नए कनेक्शन देने के कार्य के चलते यह कटौती की जा रही है। अवर अभियंता छोटेलाल के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद पूर्व निर्धारित समयानुसार आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Post a Comment