सर्पदंश से रसोईयां महिला की मौत, परिवार में कोहराम
करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में मंगलवार को जहरीले सांप के काटने से 55 वर्षीय धनमानी देवी की मौत हो गई। वह कंपोजिट विद्यालय पलिया में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं। घटना से परिवार व गांव में शोक का माहौल है।
स्वजन के अनुसार मंगलवार करीब तीन बजे भोर ने धनमानी देवी को घर के पास सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। धनमानी देवी परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं।
घटना के बाद घर में मौजूद सांप को पकड़ने के लिए स्वजन ने सपेरे को बुलाया। काफी प्रयास के बाद सपेरे ने सांप को पकड़ लिया। सर्प रेस्क्यू से जुड़े व्यक्ति ने बताया कि सांप गेहूंवन प्रजाति का था, जो बेहद जहरीला होता है।

Post a Comment