खंभे में करेंट उतरने से गर्भवती बकरी की मौत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग के किनारे करहां बाजार के उत्तरी तरफ मंगलवार की देर शाम बिजली के खंभे में करेंट उतरने से एक गर्भवती बकरी संपर्क में आकर मर गई। सूचना पाकर पहुंचे विद्युतकर्मियों ने मरम्मत की। संयोग अच्छा रहा कि इस बीच कोई आदमी खंभे के संपर्क में नहीं आया।
बाजार स्थित स्टेट बैंक की अति लघु शाखा के बगल में एक मोटर बाइक का गैरेज है। उसके सामने एक लोहे का विद्युत खंभा लगा हुआ है। करहां निवासी सलाउद्दीन की बकरी देर शाम चरते हुए खंभे के संपर्क में आ गई और करेंट लगने से तड़पने लगी। जबतक आसपास के लोग जुटकर विद्युत आपूर्ति कटवाकर बकरी को खंभे के संपर्क से दूर करते तबतक उसकी मौत हो गई थी। लोगों ने बताया कि उक्त बकरी गर्भवती थी।



Post a Comment