Top News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर मौत का तांडव, थार-बाइक की भिड़ंत में युवक की जान गई

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर मौत का तांडव, थार-बाइक की भिड़ंत में युवक की जान गई

करहां (मऊ) : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव के समीप किलोमीटर वसंख्या 276.4 पर गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे थार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। बीते 24 घंटों में एक्सप्रेसवे पर यह दूसरा बड़ा हादसा है, जिससे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस लेन पर हुआ जो बिहार से लखनऊ की ओर जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार थार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यूपीडा की पेट्रोलिंग इकाई ने भी तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को मौके से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा शिनाख्त और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post