अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हलीमाबाद के पास बुधवार दोपहर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने बुधवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
हलीमाबाद निवासी अजय कुमार के अनुसार उनके पिता हरिमल राम टीवीएस मोटरसाइकिल से मुहम्मदाबाद गोहना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हलीमाबाद पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment