Top News

अज्ञात कारणों से गेहूं के ढेर में लगी आग

अज्ञात कारणों से गेहूं के ढेर में लगी आग


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के ग्राम पंचायत भांटीकला में मंगलवार अपराह्न खेत में मड़ाई के लिए रखे गेहूं के बोझों में आग लग गई। जबतक ग्रामीण मौके पर जुटकर आग पर काबू पाते तबतक सबकुछ जलकर राख हो चुका था।

गांव निवासी श्रीप्रकाश सिंह व उनके अन्य भाईयों के खेत की बटैया पर बुवाई नंदू सरोज ने की थी। लगभग डेढ़ बीघे खेत का गेहूं काटकर उसका बोझ इकठ्ठा करके मड़ाई के लिए रखा गया था। जिसमें अकस्मात लगभग 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई और पूरा गेहूं जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने ट्यूबेल आदि चलाकर पानी से आग बुझाने की भरपूर कोशिश की।



Post a Comment

Previous Post Next Post