Top News

अंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़े जाने से आक्रोश, गांव में पुलिस तैनात

अंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़े जाने से आक्रोश, गांव में पुलिस तैनात

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की उंगली टूटे मिलने से बुधवार शाम ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और इसे शरारती तत्वों की करतूत बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और काझा चौकी इंचार्ज आशुतोष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत या नई प्रतिमा स्थापित कराने तथा दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।



Post a Comment

Previous Post Next Post