Top News

केरमा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, जीजा-साला घायल

केरमा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, जीजा-साला घायल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के केरमा मोड़ के पास गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से उस पर सवार जीजा-साला घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद गांव निवासी महेंद्र 32 वर्ष अपने साले शिवम राजभर 15 वर्ष निवासी कोलौरा के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। केरमा मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। दुर्घटना में महेंद्र के सिर व गर्दन में गंभीर चोट लगने के कारण उसे हायर सेंटर भेजा गया, जबकि घायल शिवम को स्वजन इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post