स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम में डा. शोएब खान सम्मानित
करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में क्लिनिक चलाने वाले माहपुर निवासी डाक्टर सोएब खां को सोमवार चिरैयाकोट स्थित आशीर्वाद मैरिज हाल में आयोजित एक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उनकी सेवाओं को सम्मान मिलने से गांव-क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
यह कार्यक्रम एक आयुर्वेदिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें मेडल व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डाक्टर शोएब खान के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने और जरुरतमंदों की मदद करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके सेवा कार्यों के निरंतर विस्तार की आशा व्यक्त की। बताया जाता है कि डाक्टर सोएब क्लिनिक चलाने के साथ ही गुरादरी के सभी मेलों में निश्शुल्क स्वास्थ्य जलपान शिविर लगाते हैं। साथ ही छात्रों, गरीबों, बुजुर्गों व पशु-पक्षियों के सेवा कार्य में भी योगदान देते हैं।


Post a Comment