Top News

मां ने बेटे के हाथों राम जानकी मंदिर पर चांदी का मुकुट कराया दान

मां ने बेटे के हाथों राम जानकी मंदिर पर चांदी का मुकुट कराया दान

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र की जमुई गांव निवासिनी एक श्रद्धालु महिला ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अपने पुत्र के हाथों श्रीराम जानकी मंदिर नगपुर को चार चांदी का मुकुट दान किया है। इससे मंदिर के राम, जानकी, लक्ष्मण व हनुमानजी की मूर्तियों को पहनाया गया। मंदिर से जुड़े कार्यसमिति के लोंगो ने इसके प्रति मां-बेटे को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के जमुई गांव की रहने वाली वृद्ध व विधवा महिला ज्योतिया देवी पत्नी स्वर्गीय रुपा यादव ने रामजानकी मंदिर भतड़ी के वर्तमान पुजारी महातम तिवारी को चांदी का मुकुट दान स्वरुप भेजवाया। यह उन्होंने श्रद्धाभाव से अपनी बचत के पैसों से बनवाया एवं अपने पुत्र साधु विजयदास के हाथों मंदिर पर दान दिलवाया। मंदिर के पुजारी ने मंदिर से जुड़े भक्तों के मध्य श्रृंगार व महाआरती के साथ श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण व महावीरजी की मूर्तियों को मुकुट पहनाया एवं प्रसाद वितरण कर हर्ष प्रकट किया। साथ ही दानदाता मां-बेटे के स्वस्थ्य-दीर्घायु एवं मंगलमयी भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वैदिक ब्राह्मण अनिरुद्ध पांडेय, अरुण त्रिपाठी, यादवेंद्र त्रिपाठी, अखिलानंद द्विवेदी, प्रभुनाथ राम, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post