उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर संपन्न, किसानों को मिली वित्तीय साक्षरता की जानकारी व प्रमाणपत्र
करहां (मऊ) : करहां रसूलपुर स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय कृषक उद्यमिता एवं डिजिटल प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन किसानों को वित्तीय साक्षरता के तहत ऋण के सही उपयोग, सुरक्षित निवेश, बचत और बीमा की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पंच दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा कराके प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बताया गया कि सही ऋण व्यवसाय बढ़ाने में सहायक होता है, जबकि गलत ऋण आर्थिक बोझ बन सकता है। साथ ही नियमित बचत और बीमा योजनाओं से आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के माध्यम से उद्यमिता, लागत प्रबंधन, ब्रेक-ईवन व विपणन से जुड़े विषयों का पुनरावलोकन कराया गया।
प्रशिक्षण का आयोजन एफपीओ संचालक चंद्रपाल चौहान एवं प्रशिक्षण जागृति उद्यम सेवा संस्थान की ट्रेनर दिव्या पांडेय, संज्ञा यादव व भीष्म सिंह ने दिया। इस दौरान नित्या सिंह, अजय शुक्ला, धनंजय विश्वकर्मा, चंदन राव, संजय कुमार, जयश्री प्रसाद, विकास कुमार, सोहित सरोज आदि अनेक किसान उपस्थित थे। किसानों ने शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण और प्राप्त प्रमाणपत्र को को उपयोगी बताया।




Post a Comment