Top News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से मृतक की हुई पहचान, भाई ने दर्ज कराया केस

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से मृतक की हुई पहचान, भाई ने दर्ज कराया केस

करहां (मऊ) : रानीपुर थानांतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के हुई कार की टक्कर से घायल युवक की पहचान हो गई है। मृतक बलिया जिले के भरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहीं गांव निवासी सोनू वर्मा निकला। मृतक के भाई संदीप वर्मा ने शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराके कार्यवाही की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

गौरतलब हो कि 5 मार्च की तड़के भुसुवा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 276.4 किलोमीटर प्वाइंट पर कार की टक्कर से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शव की पहचान न होने के कारण अज्ञात में ही अन्त्य परीक्षण किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post