भाजपा करहां मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ
करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुरहुरपुर में करहां मंडल हेतु रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने किया।
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के इतिहास, संगठन की कार्यशैली और उसके वैचारिक आधार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का गठन राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सेवा के सिद्धांतों पर आधारित है तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद पार्टी की मूल प्रेरणा है। कार्यक्रम में वक्ता के रुप में प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा मुन्ना खरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुहम्मदाबाद गोहना पूनम सरोज, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष करहां ओमकार सिंह, वर्तमान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रपाल राम, मंडल महामंत्री करहां अंकित सरोज व ऋतिक सिंह, जिला प्रतिनिधि स्वर्ण प्रताप सिंह सहित मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Post a Comment