Top News

राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सेवा के सिद्धांतों पर आधारित है भाजपा : रामाश्रय मौर्य

राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सेवा के सिद्धांतों पर आधारित है भाजपा : रामाश्रय मौर्य

करहां, मऊ। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में करहां मंडल के लिए सुरहुरपुर में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास, संगठन की कार्यप्रणाली और उसके वैचारिक आधार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सेवा जैसे मूल सिद्धांतों पर आधारित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’ भाजपा की प्रेरणा का प्रमुख स्रोत है और इसी विचारधारा के आधार पर संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा मुन्ना खरवार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रपाल राम, मंडल महामंत्री अंकित सरोज व ऋतिक सिंह, जिला प्रतिनिधि स्वर्ण प्रताप सिंह सहित मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post