एकल रोविंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बने यश कुमार
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के चकौधी-सुहवल निवासी यश कुमार यादव ने रोविंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 सिंगल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर गांव-क्षेत्र, जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि की सूचना पाकर क्षेत्र में उत्सव का माहौल है और विभिन्न लोंगो द्वारा बधाईयां देने का तांता लगा हुआ है।
यह आल इंडिया इडोर प्रतियोगिता जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम कटक उड़ीसा में 8 से 11 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी। इसमें यश ने 6:39.1 के बेहतरीन समय के साथ यह उपलब्धि हासिल की। बताया जा रहा है कि यह उनका अबतक का 7वां स्वर्ण पदक है, जो उन्होंने कुल 8 इवेंट में भाग लेकर जीता।
बता दें कि यश के पिता विजय कुमार यादव भारतीय सेना में कार्यरत हैं जबकि माता शिक्षिका हैं। ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों चंद्रशेखर यादव, मयंक सिंह, रणधीर यादव, डाक्टर प्रताप कुमार गौतम, काजूलाल चौहान, वीरु सिंह, करीम अहमद आदि ने यश की इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




Post a Comment