पंचम दिवस की कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के महमूदपुर-नगपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथावाचक पंडित शुभम तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर गोवर्धन पूजन तक की लीलाओं का संक्षिप्त एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि अधर्म का नाश व धर्म की स्थापना के लिए ही भगवान का अवतार व लीलाएं हुई थीं। आचार्य शुभम तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्म के समय नंदभवन में अपार उत्सव छा गया, देवताओं ने पुष्पवर्षा की और ब्रजमंडल आनंदित हो उठा। नंदबाबा द्वारा ब्राह्मणों को बुलाकर पूजन व दान करने का प्रसंग भी सुनाया गया।
कथा में पूतना, तृणावर्त, शकट भंजन, दामोदर लीला, गर्गाचार्य द्वारा नामकरण, बकासुर-अघासुर वध, ब्रह्मा मोह, कालिया मर्दन तथा गोवर्धन पूजा का उल्लेख किया गया। अंत में भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर कथा का विश्राम हुआ। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान मुख्य यजमान रामपत पासवान व बसंती देवी, विमल मिश्र, प्रभुनाथ लेखपाल, किशुन मिस्त्री, प्रियव्रत शुक्ल, शिवानंद गुप्ता, साधु चौहान, आशीष तिवारी, दारा कश्यप, दुलारे राम, विनीत पांडेय आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment