करहां परिक्षेत्र में धूल भरी तेज हवा से अफरा-तफरी

करहां परिक्षेत्र में धूल भरी तेज हवा से अफरा-तफरी

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न अचानक आए धूल भरी तेज आंधी से अफरा-तफरी मच गई। किसान और व्यापारी जहां अपनी फसलें व सामने बटोरते दिखे वहीं महिलाएं भी घर-गृहस्थी का सामान उड़ने से बचाने में लगी रही।

करीब घंटे भर चली तेज हवाओं के कारण पूरे बाजार व क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया, जिससे दृश्यता बहुत कम हो गई और लोगों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हवा की रफ्तार काफी तेज होने से दुकानदारों और किसानों का सामान धूल से भर गया और व्यापार प्रभावित हुआ। अचानक बदले मौसम के चलते बाजार में मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। वहीं तेज हवाओं के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। तूफान थमने के बाद स्थिति सामान्य हुई, लेकिन उसके बाद छाए बादल और कुछ बूंदाबादी से किसानों और व्यापारियों में नुकसान की आशंका बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post