बिजली आते ही ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार के घुटमा गेट के सामने स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में शनिवार शाम करीब 6 बजे बिजली आपूर्ति चालू होते ही अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर से उठती लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि यहां मछली और मांसाहार की बाज़ार लगने के कारण काफी भीड़भाड़ होती है। भीषण गर्मी में दिनभर की कटौती के बाद ट्रांसफार्मर के आग लगने के कारण रात में भी विद्युत आपूर्ति पर ग्रहण लगता दिख रहा है। अब देखना यह है कि इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कैसे और कबतक बहाल हो पाती है।


Post a Comment