अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भांटीकला गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों व ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने एम्बुलेंस से युवक को अस्पताल भेंजा गया। जहां से शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में लग गई।

घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 269 के पास सर्विस लेन पर हुई, जहां अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह उम्र लगभग 34 वर्ष पुत्र शैलेश सिंह किसी निमंत्रण से मुहम्मदाबाद गोहना आए थे और देर रात वापस लौट रहे थे। रात लगभग 11 बजे के करीब व भांटीकला के पास सर्विस लेन पर गिरे देखे गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

धर्मेंद्र सिंह की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि उनके पीछे माता-पिता, पत्नी व एक 3-4 वर्ष की छोटी बेटी तथा मात्र 8 माह का एक बेटा है। इस घटना से पूरे परिजनों व गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार वालों का रो-रो के बुरा हाल है। बताया जाता है कि हंसमुख, मिलनसार, मृदुल एवं आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी था और परिवार का अकेला सहारा था।




Post a Comment

Previous Post Next Post