Top News

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन व महापुरुषों को नमन

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन व महापुरुषों को नमन

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रुप में 4399 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी होने के अवसर पर बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और श्रद्धा का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर स्थानीय के शहीद चौराहे पर स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता, सुशासन और वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे विश्व पटल पर देश का सम्मान और प्रभाव निरंतर बढ़ा है। राष्ट्रहित, जनकल्याण और भारत की उन्नति की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, पंकज सिंह एवं भूपेंद्र सिंह, सुशील चौबे, लालजी वर्मा, प्रद्युम्न प्रताप, अंकित सरोज, मनोज, शशांक त्रिपाठी, नंदू सोनकर, प्रमोद सोनकर, अमित राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post