थाना समाधान दिवस में पहुंचे 51 मामले, एक का मौके पर निस्तारण
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त अधिकांश शिकायतें राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित थीं। मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए अधिकारियों ने दो टीमों का गठन कर जांच हेतु क्षेत्र में रवाना किया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाली प्रभारी कमलाकांत वर्मा सहित राजस्व विभाग के लेखपाल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।



Post a Comment