माहपुर तिहरा में बदला गया जला ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल
करहां (मऊ) : करहां-जहानागंज मार्ग स्थित माहपुर तिहरा मुहल्ले में मंगलवार से जला 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर गुरुवार को बदल दिया गया। ट्रांसफार्मर जलने से करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत विभाग की टीम ने जले ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया और आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरु कर दी। अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग ने कार्रवाई की और नया ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुचारु करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment