Top News

विश्व पर्यावरण दिवस व सीएम योगी के जन्मदिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस व सीएम योगी के जन्मदिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस एवं प्रदेश  के मुख्यमंत्री तथा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय विकासखंड क्षेत्र में पौधरोपण, हवन-पूजन, गौसेवा, फल एवं मिष्ठान वितरण सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी की मुहम्मदाबाद गोहना एवं करहां इकाई द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत राजापुर के परिषदीय विद्यालय में ग्राम प्रधान बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधे लगाए गए, वहीं भांटीकला के ग्राम प्रधान संतोष सिंह मिंटू ने भी सहयोगियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने करजौली स्थित सरयू दास बाबा आश्रम में पौधरोपण के साथ हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके अलावा गौशाला में गायों को गुड़ और केला खिलाया गया तथा निकटवर्ती दलित बस्ती में फल एवं मिष्ठान का वितरण कर समाज सेवा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, भूपेंद्र सिंह, अमित राणा, चंद्रकांत तिवारी, अभिषेक सिंह विक्की, रितिक सिंह, नंदू सोनकर, बबलू बरनवाल, मनोज ओम, राघवेंद्र सिंह बघेल, भैरव सिंह, प्रमोद सोनकर, राजन सिंह, सुनील, जगदीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post