Top News

रास्ते व नाली विवाद में मारपीट, तीन पर केस

रास्ते व नाली विवाद में मारपीट, तीन पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जोगरी गांव निवासी राजेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध गाली-गलौज व मारपीट का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित द्वारा आरोप लगाया है कि 19 जून को दोपहर लगभग दो बजे रास्ते व नाली के विवाद को लेकर गांव के राहुल, सोनू व संतोष ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर पहुंचीं उनकी मां माधुरी देवी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।



Post a Comment

Previous Post Next Post