Top News

राजापुर में 10 नए स्वयं सहायता समूह गठित

राजापुर में 10 नए स्वयं सहायता समूह गठित

करहां (मऊ) : विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना की ग्राम पंचायत राजापुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत अभियान चलाकर 10 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। इसके साथ ही पंचायत में समूहों की संख्या बढ़कर 26 हो गई।

पंचायत भवन में सुबह 10 से शाम चार बजे तक चले अभियान में बड़ी संख्या में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को समूहों के माध्यम से बचत, ऋण, प्रशिक्षण, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी गई।

एडीओ कोआपरेटिव ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि विकासखंड की सभी 83 ग्राम पंचायतों में पात्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का अभियान चल रहा है। इस दौरान एडीओ अजय प्रताप यादव, ग्राम प्रधान शीला देवी, सचिव प्रतीक राय, पंचायत सहायक नूतन कश्यप, बसंत कुमार सिंह, समूह सखियां, सीआरपी टीम, कोटेदार व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post