दादा के सपने को पोते ने किया साकार, नीट किया क्वालीफाई
करहां (मऊ) : कपड़ा व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवार के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब परिवार के होनहार बेटे विष्णुकांत मद्धेशिया ने नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने 720 में 578 अंक प्राप्त करते हुए 99.0838995 पर्सेंटाइल हासिल किया। उनकी आल इंडिया रैंक (AIR) 18,948 रही, जिससे उनका एमबीबीएस में प्रवेश लगभग तय माना जा रहा है।
इस उपलब्धि के साथ विष्णुकांत मद्धेशिया अपने परिवार के पहले डाक्टर बनने जा रहे हैं। परिवार के अनुसार यह सफलता उनके दादा राधेकांत मद्धेशिया के उस सपने को साकार करने वाली है, जिसमें वे अपने परिवार से एक डाक्टर देखना चाहते थे। विष्णुकांत की इस सफलता पर परिवार और समाज में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
इस अवसर पर बसंत कुमार सिंह, डा. अंजनी तोमर, डा. इफ्तेखार अहमद, विष्णुकांत श्रीवास्तव, विक्की वर्मा, राहुल मधेशिया, धर्मराज भारद्वाज, नागेंद्र सिंह सहित अनेक लोगों ने विष्णुकांत एवं उनके परिवार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment