Top News

निपुण प्लस ऐप पर सक्षम विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

निपुण प्लस ऐप पर सक्षम विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय वलीदपुर का मंगलवार को एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने शैक्षिक भ्रमण एवं पर्यवेक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के कायाकल्प मानकों एवं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का अवलोकन किया, साथ ही निपुण प्लस ऐप में सक्षम पाए गए विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक के विद्यार्थियों का निपुण प्लस एप पर आकलन किया गया, जिसमें प्रियांशी, जाह्नवी, कृष्णा, सौरभ और रिया सक्षम पाए गए। इस पर प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार ने एसआरजी के हाथों बच्चों को स्टेशनरी सामग्री देकर सम्मानित किया। एसआरजी ने कक्षा अध्यापिका वंदना यादव के कार्य की सराहना की। बताया कि विद्यालय में 212 नामांकित छात्रों के सापेक्ष 164 छात्र उपस्थित मिले, जो 77 प्रतिशत से अधिक रही। इस दौरान प्रविंद कुमार राय, विपिन यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post